Saturday, March 2, 2019

standard 12 commerce question paper hindi medium

दिव्य कॉमर्स क्लासीस
हब टाउन मेहसाना
कुल अंक 100                                                         समय 3 घंटे

विभाग A


निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर सही विकल्प पसंद करके दीजिए।
10
1
लाभ हानि वितरण खाते का उधार शेष अर्थार्त:
(अ) सकल लाभ (ब) सकल हानि (क) वितरण पात्र लाभ (ड) वितरण पात्र हानि 

2
ख्याति ________ का वित्तीय मूल्य हैं ?
(अ) विनियोग (ब) प्रतिस्पर्धा (क) स्थायी संपातियाँ (ड) धांधकीय एकाई की प्रतिष्ठा

3
साझेदारी पेढ़ी के पुनर्गठन के समय विनियोग ________पर पुन:मूल्यांकन बाद की पक्की तलपट मे दर्शाये जाते हैं।
(अ) बही कीमत – बाजार कीमत (ब) लागत कीमत (क) बाजार कीमत (ड) दार्शनिक कीमत

4
साझेदार की निवृति के समय यदि मात्र लाभ हानि का पुराना अनुपात दिया गया हो तो बाकी के साझेदारों का लाभ का अनुपात = _______________
(अ) 1:1 (ब) पुराना अनुपात (क) पूंजी का अनुपात (ड) ज्ञात नहीं किया जा सकता 

5
साझेदारी पेढ़ी के विसर्जन के समय निम्नलिखित मे से कोनसी रकम अंत मे चुकाई जाती हैं?
(अ) त्राहित पक्ष के दायित्व (ब) विसर्जन खर्च (क) पूंजी खाते का शेष (ड) पत्नी की लोन                    

6
कंपनी को सार्वजनिक अभिदान के लिया किसकी इजाजत लेनी पड़ती हैं?
(अ) केंद्र सरकार (ब) सेबी (क) राज्य सरकार (ड) रिजर्व बैंक

7
कंपनी द्वारा निर्गमित ऋणपत्र पक्की तलपट मे कौनसे शीर्षक के अंतर्गत दर्शाए जाते हैं?
(अ) बिन चालू दायित्व (ब) शेयर पूंजी और अनामत (क) चालू दायित्व (ड) विनियोग

8
निम्नलिखित मे से कौनसे गुणोतरों का समावेश प्रणालीगत वर्गीकरण मे होता हैं?
(अ) मिश्र गुणोत्तर (ब) तरलता के गुणोत्तर (क) लाभप्रदता के गुणोत्तर (ड) करदान क्षमता के गुणोत्तर

9
चालू सम्पत्तियों मे से कौनसी संपाति घटाने से  प्रवाही संपाति प्राप्त होती हैं?
(अ) स्टॉक (ब) नकद और बैंक शेष (क) देनदार (ड) लेनी हुंडी

10
निम्नलिखित मे सा कौनसा वित्तीय खर्च हैं?
(अ) कारख़ाने के खर्च (ब) प्रशासन के खर्च (क) बिक्री खर्च (ड) ब्याज खर्च


विभाग B


निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर एक वाक्य मे दीजिए।
10
11
पूंजीकृत लाभ किसे कहते हैं?

12
पुनःमूल्यांकन खाता अर्थार्त क्या?

13
नए साझेदार को किस उदेश्य से पेढ़ी मे प्रवेश दिया जाता हैं?

14
स्वैच्छ्कि विसर्जन अर्थार्त क्या?

15
शेयर का अति अभिदान किसे कहते हैं?

16
डिबेंचर शोधन की विधिया बताइये।

17
उधर्व (खड़ा) विष्लेषण किसे कहते हैं?   अथवा   वित्तीय विष्लेषण किसे कहते हैं?

18
गुणोत्तर की दो उपयोगिताए लिखिए।

19
बिक्री माल की लागत अर्थार्त क्या?

20
रोकड़ प्रवाह अर्थार्त क्या?


विभाग C


निम्नलिखित प्रश्नो के संक्षिप्त मे उत्तर दीजिए।  
18
21
शीला, सुरभि और सीमा 5:7:9 के अनुपात मे लाभ हानी बांटने वाले साझेदार हैं। मेनेजर संकेत को उसका कमीशन घटाने के बाद बाकी रहने वाले लाभ का 10% कमीशन देना हैं। सुरभि को रू 7,000 लाभ मे भाग मिलता हैं। तो मेनेजर संकेत के कमीशान की गणना कीजिए। इसके अलावा मेनेजर को कमीशन देने से पहेले का लाभ कितना होगा वह भी बताइये। 

22
कोमल, कृपा और करिश्मा एक साझेदारी पेढ़ी के साझेदार हैं। वह लाभ हानी 3:2:1 के अनुपात में बांटते हैं। सभी साझेदारों ने भविष्य मे लाभ हानि 5:3:2 मे बांटना तय किया हैं। दी गयी माहिती पर से त्याग के अनुपात की गणना करो।

23
निम्नलिखित व्यवहारों की पेढ़ी के विसर्जन के संदर्भ मे प्रविष्टियाँ लिखिए।
1)  पेढ़ी के विसर्जन के समय ख्याति का बही मूल्य रु 56,000 हैं। जिसका कोई उपज मूल्य नहीं हैं।
2)  आयकर का दायित्व रू 30,000 तय हुआ है। जो हिसाबों मे दर्शाया नहीं गया हैं। यह रकम चुकाई गयी।
3)  एक साझेदार उसकी श्रीमतीजी की पेढ़ी को दी गयी लोन रु 40,000 चुकाना स्वीकार करता हैं।




24
टिप्पणी लिखो: वसूली खाता


अथवा


निम्नलिखित विधान सही हैं या गलत बताइये और गलत विधानों को सुधारकर फिर से लिखिए।
1)  साझेदारी पेढ़ी के विसर्जन के समय बही मे दर्शाई गई स्थायी संपाति के उपज मूल्य के बारे मे कोई सूचना न दी गयी हो तो उसका लेखा नहीं किया जाता।
2)  साझेदारी पढ़ी के विसर्जन मे अदालत हस्तक्षेप कर सकती हैं।
3)  साझेदार की पत्नी के द्वारा पेढ़ी को दी गयी लोन त्राहित पक्ष के प्रति दायित्व से पहेले चुकाई जाती हैं।

25
नमस्कार लिमिटेड ने दिनांक  1-8-’17 के दिन रू 100 का एक एसे 9% के 8,000 ऋणपत्र मूल कीमत से निर्गमित किए हैं। जो दिनांक 31-7-’22 के दिन प्रति ऋणपत्र के रु 120 की दर से वापस करने हैं। कंपनी की बही मे ऋणपत्र निर्गमित करने की और शोधन करने की प्रविष्टियाँ पारित कीजिए।  




26
शेयर और डिबेंचर मे अंतर लिखिए।


अथवा

26
मानसी लिमिटेड ने रू 6,00,000 के यंत्र सुमन इंडस्ट्रीज़ के पास से दिनांक 1-12-2017 को खरीदे। जिसके बदले मे रू 2,00,000 नकद तुरंत चुकाय और बाकी की रकम मानसी लिमिटेड के 11% के रू 3,70,000 के डिबेंचर दिये। मानसी लिमिटेड की बही मे जरूरी प्रविष्टियाँ पारित कीजिए। यदी मानसी लिमिटेड ने रू 4,20,000 के डिबेंचर दिये होते तो प्रविष्टियाँ किस तरह के लिखी जाती।   


विभाग D


नीचे दिये गए प्रश्नो के मांगे अनुसार उत्तर दीजिए।
16
27
सुमन और परज 2:1 के अनुपात मे लाभ हानि बांटने वाले साझेदार हैं। उन्होने लाभ हानि का अनुपात बदलकर 1:1 कर दिया। नीचे दी गयी माहिती पर से पिछले 4 वर्षो के औषत लाभ की 5 वर्ष की खरीदी के आधार पर ख्याति का मूल्य निर्धारित कीजिए।
वर्ष    
2013-14
2014-15
2015-16
2016-17
लाभ / (हानि) (रू)
1,00,000
1,20,000
(40,000)
60,000




28
नीचे दिये गए विवरणो पर से तुलनात्मक लाभ हानि का पत्रक तैयार करो।
विवरण        
दिनांक 31-03-2017   
दिनांक 31-03-2016
बिक्री से उपज  
15,00,000
9,00,000
शुद्ध खरीदी
9,00,000
6,00,000
स्टॉक मे परिवर्तन
50,000
50,000
अन्य खर्च (विक्रय लागत के प्रतिशत)
10%
12%
आयकर
30%
30%

29
(1) नीचे दिये गए विवरणो पर से ब्याज आवरण गुणोत्तर ज्ञात करो
आयकर के बाद का लाभ रू 10,50,000; आयकर 30% की दर से रू 4,50,000; रू 50,00,000 की 10% की लोन।
(2) नीचे दिये गए विवरणो पर से स्टॉक टर्नओवर गुणोत्तर की गणना करो
बिक्री रू 25,00,000; सकल लाभ रू 4,00,000; प्रारम्भिक स्टॉक रू 4,00,000; अंतिम स्टॉक रू 3,00,000 


अथवा


निम्नलिखित विवरणो पर से दायित्व इक्विटी गुणोत्तर और कार्यशील पूंजी का चलनदर ज्ञात करो।

रू     

रू
कुल संपातियाँ
25,00,000
चालू दायित्व
5,00,000
दीर्घकालीन लोन
6,00,000
चालू संपातियाँ
9,00,000
दीर्घकालीन प्रावधान
4,00,000
शुद्ध विक्रय
22,00,000




30
दिशा लिमिटेड की नीचे दी गयी जानकारी के आधार पर परिचालन प्रवृति के द्वारा उदभावित रोकड़ प्रवाह की गणना करो ।
विवरण
रू
कार्यशील पूंजी मे परिवर्तन से पहेला का लाभ
4,95,000  
देनदार मे वृद्धि
75,000
लेनी हुँदै मे कमी
40,000
स्टॉक मे कमी
30,000
अग्रिम चुकाए खर्च मे वृद्धि
25,000
अद्त खर्च मे वृद्धि
15,000
लेनदार मे कमी
20,000


अथवा


भास्कर लिमिटेड के नीचे दिये गए व्यवहारों के आधार पर वित्तीय प्रवृति का रोकड़ प्रवाह ज्ञात करो ।
विवरण
31-3-2017 (रू)
31-3-2016 (रू)
इक्विटी अंश पूंजी
18,00,000
12,00,000
अधिमान अंश पूंजी
8,00,000
10,00,000
ऋणपत्र
6,00,000
6,00,000
अतिरिक्त जानकारी:
(1) ऋणपत्र पर ब्याज चुकाया रू 50,000
(2) डिविडंड चुकाया: इक्विटी अंश पूंजी पर रू 2,00,000 और अधिमान अंश पूंजी पर रू 1,00,000


विभाग E


नीचे के सवाल हल करो ।       
24
31
प्रेरणा और पीयूष पूंजी के अनुपात मे लाभ हानि बांटने वाले साझेदार हैं। उनकी पेढ़ी का दिनांक 31-3-2017 आर्थिक चिट्ठा निम्नानुसार हैं।
दायित्व
रु
संपातियाँ
रु
पूंजी खाते:

मकान 
90,000
प्रेरणा
50,000
फर्नीचर
17,500
पीयूष
1,50,000
यंत्र
1,07,500
अनामत भंडोल
30,000
स्टॉक
17,500
लेनदार
40,000
देनदार
30,000
अदत खर्च
1,500
नकद और बैंक
8,250


आय मिलनी बाकी
750

2,71,500

2,71,500
दिनांक 31-3-2017 को प्रकाश को लाभ मे 1/5 भाग देने की शर्त पर पेढ़ी मे प्रवेश दिया गया।
1)  प्रकाश पूंजी के रु 62,500 और अपने हिस्से की ख्याति के रु 24,000 नकद लाया। ख्याति की रकम मे से 60% रकम पुराने साझेदारों ने तुरंत आहरण कर ली।
2)  स्टॉक और यंत्र की बाजार कीमत क्रमश: रु 20,000 और रु 1,20,000 हैं।
3)  देनदार पर 10% डुबत ऋण अनामत और 2% बट्टा अनामत का प्रावधान कीजिए।
4)  लेनदार को रु 10,000 नहीं चुकाने हैं।
5)  मकान की किमान मे 15% और फर्नीचर की कीमत मे 20% की वृद्धि कीजिए ।
6)  रु 460 मजदूरी के चुकाने बाकी हैं।
उपर्युक्त जानकारी पर से आवश्यक खाते तैयार करो और नयी पक्की तलपट तैयार करो।  




32
माधव राधा और गोपी , , और   के अनुसार लाभ हानि बांटने वाले साझेदार हैं। दिनांक 31-3-2016 के दिन की पक्की तलपट निम्नानुसार हैं।
दायित्व

रू
संपातियाँ

रू
पूंजी खाता:        माधव
1,35,000

रोकड़ – बैंक

12,000
राधा
50,000

देनदार
80,000

गोपी
54,000
2,40,000
-  डुबत ऋण अनामत
5,000
75,000
लेनदार

50,000
स्टॉक

62,000
कामदार मुआवजा अनामत

24,000
विनियोग (बाजार कीमत)
रू 64,000
58,000
कर्मचारी प्रोविडेंट फंड

15,000
पेटन्ट

35,000
विनियोग कमी वृद्धि भंडोल

12,000
मकान

75,000



विज्ञापन अभियान खर्च

24,000


3,41,000


3,41,000
 राधा दिनांक 1-4-2016 से निवृत हो रही हैं। साझेदारों के बिच निम्नानुसार बातें तय हुई ।
1)  पेटन्ट की कीमत मे 20% कमी करो। मकान की कीमत 90% तक घटाओ।
2)  कामदार मुआवजा अनामत की ज़िम्मेदारी रू 30,000 तय की गयी हैं।  
3)  देनदार पर डुबत ऋण अनामत 5% से बढ़ानी हैं।
4)  राधा को ख्याति के रू 40,000 चुकाने हैं।
5)  पिछले वर्षो मे अपलिखित डुबत ऋण रू 3,000 मे से रु 500 मिले हैं ।
6)  राधा को रू 5,000 नकद चुकाये और बाकी की रकम दो समान हफ़्तो मे 10% ब्याज सहित चुकानी हैं।
 उपर्युक्त जानकारी पर से आवश्यक खाते तैयार करो और नयी पक्की तलपट तैयार करो।  




33
राज मशीन लिमिटेड रू 10 का एक एसे 12,00,000 इक्विटी शेयर निर्गमित किए, जिस पर रकम नीचे अनुसार चुकानी थी। आवेदन के साथ प्रति शेयर रू 3, आबंटन के साथ प्रति शेयर रू 4 और अंतिम मांग के साथ प्रति शेयर रू 3
कंपनी को आम जनता की तरफ से 14,70,000 शेयर के लिए आवेदन आए। अतिरिक्त आवेदन नामंज़ूर किए गए और आवेदन के साथ मिली अतिरिक्त रकम लौटा दी गयी।
आकाश की जिसको 2,000 शेयर आबंटित किए गए थे, उसने आबंटन और अंतिम मांग की रकम नहीं चुकाई।
सनी की जिसको 1,200 शेयर आबंटित किए गए थे, उसने अंतिम मांग की रकम नहीं चुकाई।
कंपनी ने उपर्युक्त शेयर जप्त किए। जप्त किए हुए सभी शेयर प्रति शेयर रू 7 की दर से सम्पूर्ण भरपाई के तौर पर पुन: निर्गमित किए।
ऊपर के व्यवहारों को कंपनी की बही मे लिखने के लिए जरूरी प्रविष्टिया पारित कीजिए ।


अथवा


सिद्धपुर इसबगुल लिमिटेड ने रू 10 का एक एसे 6,00,000 इक्विटी शेयर रू 7 के प्रीमियम से निर्गमित किए। शेयर पर रकम नीचे अनुसार भरनी थी ।
आवेदन के साथ प्रति शेयर रू 10 (प्रीमियम के साथ), आबंटन के समय प्रति शेयर रू 4 और अंतिम मांग के समय प्रति शेयर रू 3
कंपनी को आम जनता की तरफ से 9,00,000 शेयर के लिए आवेदन मीले। अतिरिक्त आवेदन नामंज़ूर किए गए और आवेदन के साथ मिली अतिरिक्त रकम लौटा दी गयी।
अनुज को 6,000 शेयर आबंटित किए गए थे वह आबंटन की रकम नहीं भर सका उसके शेयर आबंटन के तुरंत बाद जप्त कर लिए गए। अमर को 4,000 शेयर आबंटित किए गए थे वह अंतिम मांग की रकम नहीं भर सका, कंपनी ने उसके भी शेयर जप्त कर लिए।
जप्त किए जाए शेयर मे से अनुज के 6,000 शेयर प्रति शेयर रू 7 की दर से पुन: निर्गमित किए गए और अमर के 4,000 शेयर प्रति शेयर रू 6 की दर से पुन: निर्गमित किए गए।
ऊपर के व्यवहारों को कंपनी की बही मे लिखने के लिए जरूरी प्रविष्टिया पारित कीजिए ।


विभाग F

34
मन और मोहन 1:1 के अनुपात मे लाभ हानि बांटने वाले साझेदार है। नीचे दी गयी कच्ची तलपट और संयोजनों की मदद से दिनांक 31-3-2017 को पूरे होने वाले वर्ष के वार्षिक हिसाब तैयार कीजिए ।
मन और मोहन की साझेदारी पेढ़ी की दिनांक 31-3-201 की कच्ची तलपट
खाते का नाम
खा. पृ.
उधार (रू)
जमा (रू)
पूंजी और आहरण



मन

3,000
2,80,000
मोहन

4,500
2,20,000
खरीदी – विक्रय

80,000
1,20,000
विज्ञापन खर्च

7,000

जावक माल गाड़ी किराया

850

ऑफिस के यंत्र

1,50,000

ऑफिस यंत्रो की खरीदी (1-4-16)

40,000

मकान

1,50,000

ऑफिस वेतन

15,000

ग्राहक – व्यापारी

25,000
35,000
मालवापसी

16,000
14,000
तौलाई

450

मन की लोन


10,000 
कस्टम ड्यूटी

1,300

माल स्टॉक (1-4-16)

42,000

व्यापार खर्च

1,300

मजदूरी और अदत मजदूरी

750
2,600
पूर्वदत कमीशन

350

बैंक खाता और नकद खाता

20,700
3,000
लोन पर ब्याज

400

8% की सरकारी प्रतिभूति मे विनियोग

30,000

चालू खाते: 



मन

8,000

मोहन


12,000
कुल योग

6,96,600
6,96,600
  समायोजन: (1) अंतिम स्टॉक की कीमत रू 80,000 हैं। (2) यंत्रो और मकान पर 10% घिसाई गिनो। (3) डुबत ऋण रू 5,000 देनदार मे से अपलिखित करो और देनदार पर 5% डुबत ऋण अनामत रखो। (4) बैंक ओवर ड्राफ्ट पर 10% की दर से ब्याज चुकाना बाकी हैं। (5) रू 2000 का माल बिक्री वापसी बही मे लिखना रह गया हैं।




35
दिनांक 31-03-2018 की कविता लिमिटेड की कच्ची तलपट निम्नानुसार हैं ।
विवरण      
उधार (रु)
जमा (रू)
इक्विटी अंश पूंजी
-
4,80,000
ऑफिस और बिक्री खर्च
48,000
-
खरीदी
8,52,000
-
12% के ऋण पत्र
      -
2,40,000
विक्रय

19,20,000
सॉफ्टवेर
2,40,000
-
मजदूरी
48,000
-
ऋण पत्र का व्याज
24,000
-
वेतन
6,00,000
-
बैंक ओवरड्राफ्ट
-
28,800
जमीन मकान
4,56,000
-
प्रारम्भिक स्टॉक
72,000
-
बट्टे की उपज
-
31,200
देनदार
3,60,000
-
कुल योग
27,00,000
27,00,000
अन्य माहिती:
1)  अंतिम स्टॉक रु 42,000
2)  लाभ का 40% आयकर के लिया प्रावधान कीजिये ।
उपरोक्त माहिती पर से कंपनी के वार्षिक हिसाब कंपनी कानून 2013 के अनुसार तैयार कीजिये ।





******************





डॉ हुकमाराम पवार 9824315606




No comments:

Post a Comment

B.Com Sem - II (HNGU) - Accountancy - II Solution of MCQs University Exam April 2024 and 2025

  MCQS. - B.COM SEM – II   (HNGU)   ACCOUNTANCY – II (APRIL - 2024) 1. Interest on security calculated on - (a) its face value (b) it...